FSSAI देशभर में पैकेज्ड पानी के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच कर रहा है।
बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की गुणवत्ता को लेकर अब देशभर में निगरानी बढ़ा दी गई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अलग-अलग कंपनियों के पानी के नमूने लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। इस अभियान का उद्देश्य यह पता लगाना है कि पैकेज्ड पानी निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं।
FSSAI के CEO राजित पुनहानी ने बुधवार को बताया कि देशभर में नमूने जुटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत का आकार बड़ा होने के कारण जांच पूरी करने और रिपोर्ट तैयार करने में एक से दो महीने तक का समय लग सकता है।
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर यह चर्चा Bisleri के गोवा प्लांट से लिए गए एक नमूने के बाद तेज हुई है। FSSAI के अनुसार, शुरुआती जांच में नमूने में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई थी। कंपनी की अपील के बाद नमूने की दोबारा जांच रेफरल फूड लैब में कराई गई। वहां PAHs यानी पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन की मौजूदगी के आधार पर नमूने को असुरक्षित घोषित किया गया।
इस मामले में FSSAI ने Bisleri International के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी है। हालांकि, नियामक ने साफ किया कि कार्रवाई गोवा प्लांट में तैयार किए गए बैच नंबर GO 270 के एक नमूने से संबंधित है। इसे कंपनी के सभी उत्पादों पर लागू नहीं माना गया है।
कंपनी ने अपने पानी को सुरक्षित बताते हुए कहा है कि वह नियामक के साथ सहयोग करेगी। Bisleri का कहना है कि संबंधित बैच का स्टॉक बाजार में उपलब्ध नहीं है। कंपनी ने अपनी गुणवत्ता जांच प्रक्रिया पर भी भरोसा जताया है।
FSSAI की ओर से शुरू की गई देशव्यापी जांच से उपभोक्ताओं के
