ज़ीरकपुर शादी समारोह चोरी मामला
ज़ीरकपुर में शादी समारोह के दौरान चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिससे शादी वाले परिवार की खुशियां चिंता में बदल गईं। बलटाना के एक वेडिंग रिजॉर्ट में आयोजित रिसेप्शन के दौरान शगुन की नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि बैग में लगभग 4 से 5 लाख रुपये रखे हुए थे।
मामले की शिकायत चंडीगढ़ के सेक्टर-49डी निवासी भारत भूषण ने पुलिस को दी है। उन्होंने बताया कि शादी की रिसेप्शन के दौरान परिवार ने शगुन का बैग एक जगह रखा था। बाद में जब उसकी जरूरत पड़ी तो बैग वहां से गायब था।
परिवार को आशंका है कि रात करीब 1:15 बजे रिजॉर्ट में आए कुछ अज्ञात युवक इस चोरी के पीछे हो सकते हैं। घटना के बाद परिवार ने रिजॉर्ट में आसपास काफी तलाश की, लेकिन नकदी से भरे बैग का कुछ पता नहीं चल पाया।
