दिवाली के दिन कई राज्यों में आग लगने से दुकानें, फैक्ट्रियां और वाहन जल गए।
, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, तेलंगाना, सिक्किम, राजस्थान और जम्मू में आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं। कहीं फैक्ट्रियां और गोदाम जल गए तो कहीं दुकानें और वाहन आग की चपेट में आ गए।
जम्मू के नेहरू मार्केट में आग लगने से 12 से अधिक दुकानें जल गईं। वहीं, नागपुर में बाइक शोरूम में लगी आग से कई दोपहिया वाहन जल गए। राजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई।
दिल्ली के नजफगढ़ में गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग
राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ स्थित नांगली सकरावती इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री में शाम के समय आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दमकल विभाग की 25 गाड़ियों को मौके पर भेजना पड़ा।
इसी दौरान दिल्ली के नरेला इलाके में पटाखे का रॉकेट लगने से 10 साल के बच्चे की मौत की भी खबर सामने आई। इस घटना ने त्योहार के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी।
गाजियाबाद की प्लास्टिक कंपनी में भड़की आग
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र में नोवा बोल्ट प्लास्टिक कंपनी में भीषण आग लग गई। कंपनी में प्लास्टिक की कुर्सियां बनाने का सामान रखा हुआ था।
गाजियाबाद की प्लास्टिक कंपनी में भड़की आग
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र में नोवा बोल्ट प्लास्टिक कंपनी में भीषण आग लग गई। कंपनी में प्लास्टिक की कुर्सियां बनाने का सामान रखा हुआ था। आग ने देखते ही देखते बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलने पर एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में कंपनी के सामान को काफी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने दूसरी ओर, मनेर में पटाखे की चिंगारी से एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलने की जानकारी सामने आई है।
तेलंगाना और सिक्किम में भी आग की घटनाएं
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के कटेदन इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक ग्रैन्यूल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। शुरुआती तौर पर आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना में लाखों रुपये का सामान जलने की जानकारी है।
सिक्किम के दक्षिणी हिस्से में नामची स्थित 1975 में बने पुराने अस्पताल परिसर में भी देर शाम आग लगने की सूचना मिली। हालांकि, इस घटना में ज्यादा नुकसान नहीं होने की बात कही गई है। राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
राजस्थान के पाली में दो लोगों की मौत, जम्मू में 12 दुकानें जलीं
राजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। आग ने आसपास की तीन दुकानों और कई दोपहिया वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
वहीं, जम्मू के नेहरू मार्केट में आग लगने से 12 से अधिक दुकानें जल गईं। इन घटनाओं के चलते कई कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
दिवाली के दौरान अलग-अलग राज्यों में हुई इन घटनाओं ने पटाखों से निकलने वाली चिंगारी और आग से सुरक्षा के इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
