अखरान इलाके में बाइक सवार हमलावरों की गोलीबारी में तीन जवान घायल।
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। अखरान इलाके में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने नाका पार्टी पर अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
दोपहरQRT ने संभाला मोर्चा, इलाके की घेराबंदी
गोलीबारी की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) को घटनास्थल पर भेजा गया। जवानों ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।
सुरक्षा एजेंसियां उन संभावित रास्तों पर भी नजर रख रही हैं, जिनसे हमलावर फरार हुए हो सकते हैं। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर घटना की जांच कर रही हैं।
दक्षिण कश्मीर में बढ़ाई गई सतर्कता
हमले के बाद कुलगाम सहित दक्षिण कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जांच एजेंसियां हमलावरों की पहचान करने और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हैं।
फिलहाल हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और तलाशी अभियान जारी है। घायल जवानों की स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। 2:15 बजे नाके पर हुई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखरान इलाके में बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे यह घटना हुई। मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने नाके पर तैनात सीआरपीएफ जवानों पर गोलियां चला दीं।
अचानक हुई गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए। हमले के तुरंत बाद हमलावर वहां से भाग निकले। घायल जवानों को उपचार के लिए पड़ोसी अनंतनाग जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, दो जवानों की स्थिति गंभीर है।
QRT ने संभाला मोर्चा, इलाके की घेराबंदी
गोलीबारी की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) को घटनास्थल पर भेजा गया। जवानों ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।
सुरक्षा एजेंसियां उन संभावित रास्तों पर भी नजर रख रही हैं, जिनसे हमलावर फरार हुए हो सकते हैं। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर घटना की जांच कर रही हैं।
दक्षिण कश्मीर में बढ़ाई गई सतर्कता
हमले के बाद कुलगाम सहित दक्षिण कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जांच एजेंसियां हमलावरों की पहचान करने और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हैं।
फिलहाल हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और तलाशी अभियान जारी है। घायल जवानों की स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
